{"_id":"60869c62aa1e5145721390aa","slug":"husband-and-wife-died-in-kanpur-coronavirus-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: पति की कोरोना से मौत, पत्नी ने सैनिटाइजर पीकर जान दी, अनाथ हो गया छह साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: पति की कोरोना से मौत, पत्नी ने सैनिटाइजर पीकर जान दी, अनाथ हो गया छह साल का मासूम
Tue, 27 Apr 2021 01:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:07 PM IST
सार
अस्पताल के डॉक्टरों ने कीर्ति के ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने पर न तो ऑक्सीजन दी और न ही ठीक से इलाज किया। इससे शनिवार को कीर्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
पति-पत्नी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चकेरी के सफीपुर में पति की कोरोना से मौत के बाद रविवार को पत्नी ने सैनिटाइजर पीकर जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सफीपुर प्रथम निवासी कीर्ति त्रिवेदी (40) व्यापारी थे। परिजनों के अनुसार करीब छह दिन पहले कीर्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें टाटमिल स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था।
आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने कीर्ति के ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने पर न तो ऑक्सीजन दी और न ही ठीक से इलाज किया। इससे शनिवार को कीर्ति की मौत हो गई। अस्पताल की लापरवाही पर कीर्ति के पिता वीके त्रिवेदी ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर कीर्ति की मौत से पत्नी अंजली ने दोपहर को सैनिटाइजर पी लिया। अंजली को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छह साल के मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
कीर्ति और अंजलि का इकलौता बेटा छह साल का मानविक है। उसके सिर से माता-पिता का साया उठ गया।