फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human trafficking case, kanpur, Update news

मानव तस्करी का मामला : दिल्ली और मुंबई के गिरोह से जुड़े तार, आरोपियों की कुछ संदिग्ध नंबरों से होती थी बातचीत

Sun, 18 Apr 2021 09:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Apr 2021 09:00 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार यहां बड़े पैमाने पर गरीब और लाचार महिलाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर विदेश भेजने का काम होता है। जिसके एजेंट ये दोनों थे। टीम को छह से अधिक संदिग्ध नंबर मिले हैं।

विज्ञापन
Human trafficking case, kanpur, Update news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानव तस्करी का बड़ा गिरोह दिल्ली और मुंबई में सक्रिय है। क्राइम ब्रांच को यहां पकड़े गए मुजम्मिल और अतीकउर्रहमान की कॉल डिटेल के जरिए इसका पता चला है। सूत्रों के अनुसार यहां बड़े पैमाने पर गरीब और लाचार महिलाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर विदेश भेजने का काम होता है।
विज्ञापन


जिसके एजेंट ये दोनों थे। टीम को छह से अधिक संदिग्ध नंबर मिले हैं। जिन्हें सर्विलांस में लेने के साथ ही उनकी सीडीआर रिपोर्ट भी निकलवाई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और मुंबई पुलिस से भी ये नंबर साझा किए हैं। कोरोना के केस कम होने पर एक टीम मुंबई और दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटी बयान के बाद बढ़ेगी धारा
ओमान भेजी गईं दो महिलाएं रविवार दोपहर तक चेन्नई पहुंचेंगी। एक पीड़िता कानपुर व दूसरी उन्नाव की है। हवाई यात्रा के जरिए उन्हें चेन्नई से लखनऊ लाया जाएगा। फिर सड़क मार्ग से कानपुर। यहां मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होंगे। बयान के आधार पर एफआईआर में धाराओं की बढ़ोतरी होगी। क्राइम ब्रांच महिलाओं से पूछताछ करेगी। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने एनजीओ के माध्यम से लखनऊ आने तक की एयर टिकट की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed