फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Huge fire in the house of a fireworks manufacturer, fireworks exploded and house collapsed, woman feared dead

Unnao: अवैध पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट, दो मंजिला मकान ढहा, दंपती समेत तीन झुलसे…हालत गंभीर

Thu, 29 Aug 2024 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Aug 2024 12:43 PM IST
सार

Unnao News: बारासगवर थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Huge fire in the house of a fireworks manufacturer, fireworks exploded and house collapsed, woman feared dead
unnao fire - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में बारासगवर थानाक्षेत्र के करनईपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दो मंजिला मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान 20 मिनट में ही जमींदोज हो गया। कमरों के दरवाजे 30 मीटर दूर दूसरे के खेत में जाकर गिरे। विस्फोट में आतिशबाज, उसकी पत्नी और एक कर्मचारी झुलस गए।

विज्ञापन

तीनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। जबरदस्त धमाकों से करीब एक किलोमीटर दूर तक के मकान हिल गए। करनईपुर गांव निवासी सुनील रैदास (45) गांव की बस्ती से करीब 150 मीटर दूर दो मंजिला मकान में पत्नी बीना (40) और तीन बच्चों के साथ रहता है। सुनील मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

गांव निवासी सर्वेश उर्फ पतलू (30) उसके यहां नौकरी करता है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के आसपास अचानक मकान की दूसरी मंजिल पर विस्फोट के बाद लगातार तेज धमाके शुरू हो गए।  इस दौरान झुलसी हालत में पहले सुनील मकान से बाहर आया इसके कुछ देर के बाद सर्वेश भी निकल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos



तीनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया
दोनों के शरीर पर कपड़ों के सिर्फ चीथड़े ही बचे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ ऋषिकांत शुक्ला, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी भी फोर्स के साथ पहुंचे। इसी बीच पहुंचे दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सुनील की पत्नी बीना को मलबा हटाकर बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद में यहां से तीनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

बारूद और पटाखों ने नमूने सील
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से बारूद और पटाखों ने नमूने सील किए हैं।  सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अवैध पटाखा कारोबार यहां कैसे संचालित हो रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झुलसे दंपती और कर्मचारी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed