फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ht lines bus landed in bus of full barati

बारातियों से भरी बस पर टूटी कयामत, फिर यूं ले ली दो की जान

Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 09:52 PM IST
सार

-तड़के एक बाराती के बस के ऊपर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा 

विज्ञापन
ht lines bus landed in bus of full barati
डेमो

विस्तार

तड़के बारात की विदाई के वक्त अचानक बारातियों की बस पर कयामत टूट पड़ी और अपने साथ दो को लेकर चलती बनी। इस पर खुशी का माहौल गमगीन हो गया। 
विज्ञापन


महोबा जिले के पनवाड़ी थानांतर्गत सियोढ़ी गांव निवासी महाराज सिंह यादव के लड़के अतुल की शादी थी। शनिवार को बारात जलालपुर थाने के पचखुरा गांव गई थी। रात में वैवाहिक रस्में होने के बाद विदाई के समय सुबह करीब पांच बजे करीब आधा सैकड़ा बाराती गांव जाने के लिए बारात की बस में बैठ गए। गांव के बाहर बस के पहुंचने पर कुछ बाराती बस के ऊपर बैठ गए।

इस पर बस के परिचालक टिकरिया गांव निवासी हरीसिंह उर्फ राकेश यादव (37) पुत्र बद्री यादव ने बस की छत पर बैठे सभी बारातियों को नीचे उतारा। जैसे ही बस चलने को हुई अचानक बाराती शिवम (17) पुत्र लल्लू राम यादव निवासी सियोढ़ी बस के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच बस के ऊपर कयामत टूट पड़ी।
विज्ञापन


शिवम ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। परिचालक ने शिवम को पकड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में हरीसिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम को बाराती आनन-फानन सरीला सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें राठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में शिवम की मौत हो गई। जबकि बस के परिचालक हरीसिंह यादव उर्फ राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रफ्तार बढ़ाने से बड़ा हादसा टला 
इस हादसे के दौरान बस चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस की छत पर बैठे बराती शिवम व क्लीनर हरिसिंह (37) की करंट की चपेट में आने के बाद बस चालक को बस में भी करंट का ऐहसास हो गया था। इस पर उसने तेज रफ्तार से बस को आगे बढ़ा दिया था। अगर ऐसा न किया होता तो बस में बैठे 55 बाराती भी करंट की चपेट में आ जाते और बड़ा हादसा हो सकता था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed