फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HT line takes life of three people

उन्नाव में एचटी तार बने काल, दो को लील गए 

Mon, 03 Jul 2017 12:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 12:53 AM IST
सार

फतेहपुर चौरासी और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में जर्जर तार बने वजह
माखी क्षेत्र में एचटी लाइन से बोरिंग का पाइप टकराने से हुआ हादसा
जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा- एक्सईएन द्वितीय

विज्ञापन
HT line takes life of three people
डेमो

विस्तार

हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से फतेहपुर चौरासी और बांगरमऊ में दो लोगों की मौत हो गई। लोगों ने विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा कर शांत कराया। उधर, माखी थानाक्षेत्र में बोरिंग ठीक करते समय लोहे का पाइप एचटी लाइन से टकरा गया। इससे किसान की मौत हो गई, जबकि बेटा झुलस गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी के गांव महमदपुर निवासी सुखदेई (70) पत्नी स्व. बाबूलाल सविता रविवार तड़के खेत से घर जा रहीं थीं। उतमानपुर-भड़सर नौशहरा मार्ग पर टांडा सातन तिराहे के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सुखदेई पर गिर गया। करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन हाईटेंशन लाइन टूटने से घटनाएं हो रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सियाराम पहुंचे और लाइनमैन व जेई को फोन मिलाया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। सुखदेई के बड़े बेटे सिद्ध कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली के गांव आसत मोहिनुद्दीनपुर निवासी समशू (50) शनिवार सुबह खेतों में बकरी चराने गया था। लौटते समय हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर समशू पर गिर गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में रविवार को समशू ने दम तोड़ दिया। उधर, माखी थानाक्षेत्र के डीहा गांव निवासी नन्हेलाल (40) पुत्र छोटा रविवार सुबह खेत पर बोरिंग ठीक करने गया था। साथ में बेटे नरेंद्र, वीरेंद्र व भतीजा सुनील थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर से पाइप निकालते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया। नन्हेलाल व उसका बेटा झुलस गए। जिला अस्पताल ले जाए जाने पर डाक्टर ने नन्हेलाल को मृत घोषित कर दिया। विभाग के एक्सईएन द्वितीय राजमंगल सिंह ने बताया कि मामलों की जानकारी हुई है। विद्युत सुरक्षा अनुभाग के अधिकारी सोमवार को क्षेत्रों में जाकर जांच करेंगे। उनकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed