फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hrithik Singh kidnapping case: Accused on remand

रितिक सिंह अपहरण कांड: आरोपी रिमांड पर, अटल घाट पर क्राइम सीन दोहराया

Sun, 11 Sep 2022 07:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Sep 2022 07:40 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Singh kidnapping case: Accused on remand
रितिक सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में रितिक सिंह के लापता होने के मामले में जेल भेजे गए चारों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने चार घंटे कस्टडी रिमांड पर ले जाकर अटल घाट पर क्राइम सीन दोहराया। फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही, जिससे यह आकलन करने का प्रयास किया कि 23 जुलाई की सुबह घाट पर क्या हुआ था। अफसरों ने आरोपियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


हालांकि आरोपी रितिक के डूब जाने की बात पर अड़े हैं। ब्रह्मनगर निवासी रितिक सिंह 23 अगस्त की सुबह साइकिलिंग करने निकले थे, तब से वह लापता हैं। बजरिया पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच की तो पता चला कि रितिक आखिरी बार अटल घाट में प्रवेश करते दिखे थे। वहां से बाहर नहीं निकले। उसकी साइकिल व लोअर बरामद हुआ था।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने मनीष, भिखारी कश्यप समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास से रितिक का मोबाइल, ईयरफोन, जूते व अन्य कपड़े बरामद हुए थे। बाद में केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने इन चारों आरोपियों को चार घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। क्राइम सीन दोहराया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रितिक को उन्होंने डूबते हुए देखा था। उनका इसमें कोई हाथ नहीं है। फिलहाल क्राइम ब्रांच नए सिरे से जांच कर रही है। आशंकाओं पर तफ्तीश जारी है। अभी तक कोई खास सुबूत व सुराग नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed