{"_id":"5cf01f5dbdec2207897f321b","slug":"howrah-jodhpur-express-ac-failed-in-kanpur-central","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा, ढाई घंटे सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा, ढाई घंटे सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
Thu, 30 May 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
हावड़ा जोधपुर का एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस (12307) के एसी खराब होने से यात्रियों ने गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। ढाई घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन के कुछ यात्री इंजन के सामने आकर खड़े हो गए। स्थिति बिगड़ने पर जीआरपी और आरपीएफ की मदद लेनी पड़ी।
बैट्री डिस्चार्ज होने की वजह से इलाहाबाद से ही बी-1 और बी-2 कोच में एसी काम करना बंद कर चुके थे। भीषण गर्मी में एसी बंद होने से कूपे में यात्री बेहाल हो गए। ट्रेन जब शाम 4:51 बजे सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची तो यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए और हंगामा करने लगे।
सूचना पर इलेक्ट्रिक और मेकैनिकल विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक ने भी यात्रियों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों कोच की बैटरियों को चार्ज किया गया। साढ़े पांच बजे तक दोनों कोच में कूलिंग शुरू होने लगी थी लेकिन कुछ युवा यात्रियों ने हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन
ट्रेन चली तो चेनपुलिंग कर दी और ट्रेन के सामने आ गए। अफसरों ने बताया कि ट्रेन के कुछ देर चलने के बाद कूलिंग बढ़ेगी। हालांकि काफी देर हंगामा करने के बाद ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से शाम 7:21 बजे रवाना हो सकी।