फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   how to Become a partner of Indian Army

आर्म्स फैक्ट्रियों के लिए भी उपकरण बना सकेंगे उद्यमी

Wed, 13 Sep 2017 06:07 PM IST
kanpur
kanpur Updated Wed, 13 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
how to Become a partner of Indian Army
डेमो पिक
अब कोई भी आर्म्स फैक्ट्रियों के लिए उपकरण बना सकता है। अब छोटे उद्यमियों को भी मिलेगा अपने हुनर दिखाने का मौका।  उपकरणों की आपूर्ति करके छोटे उद्यमी भी तैयार कर सकते हैं बड़ा बाजार। ऐसे दें अपने व्यापार को नई ‌उड़ान...
विज्ञापन


अब कोई भी उद्यमी आर्म्स फैक्ट्रियों की जरूरत के मुताबिक उत्पाद तैयार कर सकता है।  देश की सेना के लिए साजो सामान तैयार करते समय कईं बातों को का ध्यान रखना जरुरी हैं। छोटा सा खराब पुर्जा बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसलिए क्वालिटी से समझौता नहीं होता। यही वजह है कि हर उद्यमी आर्डनेंस फैक्ट्रियों का वेंडर नहीं बन पाता है। एक बार पैमाने पर खरा उतरने के बाद यहां उत्पाद बेचना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


यह जानकारी स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर के एजीएम ने मंगलवार को एमएसएमई विकास संस्थान में दी गई। एमएसएमई विकास संस्थान की ओर से छोटे उद्यमियों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यहां स्मॉल आर्म्स की ओर से खरीदे जाने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएम ने उद्यमियों को उपकरणों और कम्पोनेंट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक खरीद नीति के तहत लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों से 20 फीसदी खरीद अनिवार्य है। इस लिहाज से हर साल करोड़ों रुपये का कारोबार एक ही संस्थान से किया जा सकता है। कानपुर समेत देश भर की 41 आर्डनेंस फैक्ट्रियों में सैकड़ों तरीके के उपकरण खरीदे जाते हैं। उद्यमी यदि उनकी जरूरत वाले उपकरण बनाएं तो दोनों के लिए बेहतर होगा।

 

how to Become a partner of Indian Army
डेमो पिक
इन बातों का रखना होगा ध्यान-
कठिन टेस्टिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही किसी उपकरण के इस्तेमाल की हरी झंडी मिलती है। उत्पाद सही पाए जाने पर ही वेंडर बनाया जाता है। जिस उपकरण की जरूरत होती है उनकी डिजाइन चिह्नित वेंडर को भेजी जाती है। सुरक्षा कारणों से उपकरणों की डिजाइन सार्वजनिक नहीं की जाती। रजिस्टर्ड डाक से चुनिंदा वेंडर को बुलाकर टेंडर की प्रक्रिया की जाती है। किसी एक रक्षा फैक्ट्री में रजिस्टर्ड होने पर अन्य फैक्ट्रियों के प्रोडक्ट के टेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती।

इन उपकरणों के बनें वेंडर-
हैंडल कॉकिंग स्लाइड, फ्रंट फीड पॉल, सीयर, सीयर ट्रिपर, रीयर साइट रैंप, फ्रंट साइट हाउसिंग, एक्सट्रैक्टर, सेंट्रल फीड पॉल, कॉट्रिज गाइड पॉल, बॉडी अपर फीड मशीन स्लाइड, बॉडी लोअर फीड मशीन स्लाइड, बैरेल लॉकिंग नट, नॉब गैस स्क्र्यू, बॉडी बैरल लॉकिंग कैच, बॉडी कवर, आईसी फीड आर्म। यहां करें संपर्क करने के इन ‌ल‌िंक पर ‌क्ल‌िक करें  www.ofbeproc.gov.in, www.tenders.gov.in
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed