फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Housing development properties auction today

आवास विकास की संपत्तियों की नीलामी आज, परिषद ने बढ़ा दी है संपत्ति की दर

Mon, 09 Sep 2019 02:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Housing development properties auction today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में आवास विकास परिषद की कॉलोनियों में स्थित प्लॉट-मकान को खरीदने की तैयारी कर रहे शहरवासियों पर जमीन की नई दरों की मार पड़ेगी। परिषद ने केशवपुरम में 2500 रुपये प्रति वर्गमीटर, अंबेडकरपुरम में 3,000 (सेक्टर ई में 3600) और हंसपुरम योजना में 3000 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी कर दी है। आज इन योजनाओं में स्थित संपत्तियों की नीलामी में भाग लेने वालों को बढ़ी दरों के मुताबिक भुगतान करना होगा। हालांकि फ्लैटों की पुरानी दरें ही प्रभावी होंगी। 
विज्ञापन


ये संपत्तियां हैं शामिल
आज होने वाली नीलामी में हंसपुरम योजना में 200 से 285 वर्गमीटर वाले 14 मकानों को शामिल किया गया है। इनका आरक्षित मूल्य 70.40 और 95.09 लाख रुपये रखा गया है। अंबेडकरपुरम योजना-3 में 244.77 वर्गमीटर वाले मकानों का आरक्षित मूल्य 85.75 लाख रुपये रखा गया है। इसी योजना में 276.01 वर्गमीटर वाले आवासीय भूखंड का आरक्षित मूल्य 23520 रुपये प्रति वर्गमीटर है। इन संपत्तियों की जितनी भी बोली लगेगी, खरीदार को तीन हजार रुपये प्रति वर्गमीटर का अतिरिक्त दाम चुकाना होगा।
विज्ञापन


पुराने बैंक ड्राफ्ट से ले सकेंगे भाग
नीलामी में भाग लेने के लिए आवासीय संपत्ति की कुल कीमत का पांच फीसदी और व्यावसायिक की 10 फीसदी धनराशि का बैंक ड्राफ्ट बनवाना पड़ता है। पुरानी दरों के लिहाज से ड्राफ्ट बनवा चुके लोगों को नया ड्राफ्ट नहीं बनवाना होगा। नीलामी में शामिल होने से पहले उन्हें बढ़ी दरों पर भुगतान की सहमति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दरों पर बिक्री मुश्किल
परिषद अधिकारी बीते दो साल से योजनाओं में खाली पड़ी संपत्तियों की बिक्री के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। इन्हीं संपत्तियों को बार-बार नीलामी में शामिल किया जाता है। अब जमीन की कीमतें बढ़ने के बाद इनकी बिक्री अटकने की आशंका परिषद अधिकारियों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed