फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Housing Development Council Community Center Online booking for Marriage

शादी के लिए ऑनलाइन बुक कराएं आवास विकास के सामुदायिक केंद्र, पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 02 Jul 2019 04:14 PM IST
शिखा पांडेय आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Jul 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Housing Development Council Community Center Online booking for Marriage
शादी के लिए परिषद के सामुदायिक केंद्र ऑनलाइन बुक कराएं - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास परिषद की योजनाओं में बनाए गए सामुदायिक केंद्रों/अतिथि गृहों की बुकिंग घर बैठे कराई जा सकेगी। परिषद ने कानपुर समेत प्रदेश भर में अपनी योजनाओं के सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग कराने की सुविधा इस महीने से ऑनलाइन (upavp.in) कर दी है।
विज्ञापन


परिषद ने इन केंद्रों का किराया, सुविधाओं समेत अन्य जानकारी वेबसाइट पर डाली है। बुकिंग के दौरान केंद्रों की उपलब्धता, किराया, टैक्स, भुगतान के तरीकों आदि की जानकारी भी मिलेगी। बुकिंग कराने के बाद इसका प्रिंट भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत सिक्योरिटी मनी भी ऑनलाइन रिफंड हो जाएगी। शहर में आवास विकास की केशवपुरम, हंसपुरम और अंबेडकरपुरम तीन कालोनियां हैं। अंबेडकरपुरम में तीन और केशवपुरम व हंसपुरम में एक-एक सामुदायिक केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में बने केंद्रों का किराया

हंसपुरम सेक्टर 1-ए
क्षमता 500 व्यक्ति, किराया 40,000 रुपये प्रतिदिन, 7200 रुपये टैक्स (3600 रुपये सीजीएसटी और 3600 रुपये एसजीएसटी) और पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी

केशवपुरम सेक्टर-एम
क्षमता 1500 व्यक्ति, किराया 1,60,041 रुपये प्रतिदिन, 25848 रुपये टैक्स (12,924 रुपये सीजीएसटी और 12,924 रुपये एसजीएसटी) और 14500 रुपये सिक्योरिटी मनी

अंबेडकरपुरम-2
क्षमता 1500 व्यक्ति, किराया 90,200 रुपये प्रतिदिन, 16236 रुपये टैक्स (8118 रुपये सीजीएसटी और 8118 रुपये एसजीएसटी) और 9000 सिक्योरिटी मनी

अंबेडकरपुरम-2
क्षमता 1500 व्यक्ति, किराया 98,200 रुपये प्रतिदिन, 17748 रुपये टैक्स (8874 रुपये सीजीएसटी और 8874 रुपये एसजीएसटी) और 9000 सिक्योरिटी मनी

अंबेडकरपुरम-3
क्षमता 1500 व्यक्ति, किराया 76000 रुपये प्रतिदिन, 13680 रुपये टैक्स (6840 रुपये सीजीएसटी और 6840 रुपये एसजीएसटी) और 6000 सिक्योरिटी मनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed