{"_id":"61418fcb8ebc3ec9087fc448","slug":"house-collapse-due-to-rain-old-woman-died-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चित्रकूट में लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चित्रकूट में लगातार बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
Wed, 15 Sep 2021 11:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:48 AM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में लगातार बारिश से कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
चित्रकूट: मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे घर की दीवारें भी गिर गई हैं। कोतवाली कर्वी के शंकर बाजार के खटकाना मोहल्ले में एक घर की दीवार ढह गई। जिसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई।
वृद्धा कुंती देवी अपने 13 साल के नाती के साथ कच्चे घर में रहती थीं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला था। जिसमें उन्होंने आगे के हिस्से में दो कमरे बनवाए थे। घर में उनका बेटा और बहू रहते हैं। पीछे के कच्चे घर वाले हिस्से में वह खुद नाती के साथ रहती थीं।
मंगलवार रात लगातार बारिश होने के दौरान वह कुछ सामान निकालने कमरे में पहुंची तो अचानक एक दीवार ढह गई। उसके मलबे में वह दब गईं। कुछ देर बाद उनके नाती ने जब यह देखा तो चीख कर आसपास के लोगों को बुलाया। मलबे से महिला को निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल करने पहुंचे।