फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Horrific road accident in Kanpur: Speeding car rammed into DCM from behind, three people injured

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी, दो की मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Aug 2021 11:29 AM IST
सार

कैब इतनी तेज रफ्तार में थी कि ड्राइवर और आगे बैठे अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रायपुरवा पुलिस ने तीनों को सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन
Horrific road accident in Kanpur: Speeding car rammed into DCM from behind, three people injured
डीसीएम में घुसी कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर रायपुरवा पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह तीनों को बाहर निकाला और रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्नाव कल्याणी देवी निवासी आर्किटेक्ट का छात्र अनुभव शुक्ला (23) पुत्र मदन मोहन शुक्ला की मंगलवार की सुबह सेंट्रल से दिल्ली की ट्रेन थी। सोमवार को वह शास्त्री नगर में रहने वाली अपनी बहन अमृता मिश्रा के घर पर रुका था। तड़के वह ओला बुक कर स्टेशन जाने को निकला था। ओला यशोदानगर निवासी सहदेव (25) चला रहा था।
विज्ञापन


रायपुरवा चाचा नेहरू अस्पताल के पास ओला कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम में घुस गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पास से मिले मोबाइलों की मदद से दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। कार में अनुभव की बहन के ननदोई कल्याणपुर निवासी अनुपम मिश्रा (38) भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। रीजेंसी में भर्ती हैं।  उनको भी दिल्ली अपने काम से जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed