{"_id":"64ab8664d0c900c6e0006173","slug":"horrific-road-accident-in-kanpur-bike-collided-with-trolley-many-people-died-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कानपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत
Mon, 10 Jul 2023 09:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jul 2023 09:47 AM IST
सार
कानपुर के बिधनू थाना इलाके में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू बाइक सड़क पर खड़े ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रविवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल गई।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 1:00 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक ट्रॉली में घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बिधनू पुलिस तीनों को सीएचसी ले गई। जहां तीनों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक में एक ही युवक की शिनाख्त हो पाई है।
विज्ञापन
जिसका नाम अजय पासवान पुत्र स्वर्गीय राम कुमार पासवान निवासी ग्राम सुजानपुर थाना सचेण्डी कानपुर नगर है। युवक की उम्र करीब 24 वर्ष है। दो व्यक्ति अज्ञात हैं, इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। तीनों शवों को मोर्चरी हाउस हैलट में भेजा गया है।
विज्ञापन