फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Honey trap gang active in Hamirpur

हमीरपुर: हनी ट्रैप गैंग सक्रिय, युवक को अगवा कर मांगे 70 हजार, पुलिस के दबाव में छूटा

Tue, 05 May 2020 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 May 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Honey trap gang active in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ में महिला सदस्यों के माध्यम से युवकों को फंसाकर रुपये ऐंठने वाला हनी ट्रैप गैंग जिले में सक्रिय है। सोमवार सुबह एक युवक को अगवाकर 70 हजार रुपये मांगे गए। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर जब दबाव बढ़ा तो युवक को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


जरिया के एक गांव निवासी युवक ने बताया तीन माह पहले उसके बडे़ भाई के पास एक युवती का फोन आया। दोस्ती के बाद उसने रुपयों के लिए ब्लैकमेल किया। रुपये न देने पर करीब दो माह पहले दो युवतियां व दो युवक घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। 
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 112 युवतियों को थाने ले गई। पीड़ित ने बताया अगले दिन थाने में उसके भाई के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। सोमवार को उसका भाई राठ में बाइक की सर्विस कराने गया था। जहां से कुछ युवक उसे अगवा कर ले गए। फोन कर परिजनों से 70 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की तलाश में वह भटकता रहा। थाने में सूचना देने पर पुलिस का बढ़ता दबाव देख उसके भाई को छोड़ दिया गया है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा इस गैंग की गतिविधियों की सूचना मिल रही है। कोई ठोस सबूत अथवा वादी न होने पर कार्रवाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed