{"_id":"5c400918bdec227330556cb8","slug":"hitech-calendar-of-2019-bar-code-will-give-information-about-the-photo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2019 का हाईटेक कैलेंडर, बार कोड देगा फोटो की जानकारी, ये खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 का हाईटेक कैलेंडर, बार कोड देगा फोटो की जानकारी, ये खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे
Thu, 17 Jan 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के फाईन आर्ट्स के छात्रों ने विभाग का एक खूबसूरत कैलेंडर तैयार किया है। इस कैलेंडर में विभाग की तरफ से सालभर में आयोजित सारे कार्यक्रमों की फोटो भी अलग-अलग माह के पन्ने पर लगाई गई है।
हर पन्ने पर एक-एक बार कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करके आप कैलेंडर में लगे फोटो की पूरी डिटेल जान पाएंगे। यह हाईटेक कैलेंडर बुधवार को विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने जारी किया। उन्होंने बताया कि इसमें विभाग की एक्टिविटी से लेकर उसकी खूबियां बताई गई हैं।

डॉ. कटियार के मुताबिक कैलेंडर के प्रथम पृष्ठ से लेकर हर माह के पेज पर दिन, तारीख के साथ एक फोटो और बार-कोड लगा है। पहले पेज पर विवि की फोटो लगी है और बार कोड को स्कैन कर फाईन आर्ट्स विभाग में दाखिले से लेकर सीट समेत अन्य जानकारी उपलब्ध है।
इसके बाद सभी माह के पेजों पर विभाग की एक एक्टिविटी की फोटो है और एक बार-कोड बना है। इस बार-कोड को स्कैन करते ही संबंधित एक्टिविटी की पूरी जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। डॉ. कटियार ने बताया कि इस कैलेंडर को तैयार करने के लिए सभी छात्रों ने मेहनत की है और यह किसी भी विवि या महाविद्यालय में अनोखा प्रयोग होगा।