फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Historysheeter arrested in chain robbery, 31 cases are registered

UP: लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर चेन लूट में गिरफ्तार, 31 मुकदमे हैं दर्ज

Sun, 07 May 2023 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
Historysheeter arrested in chain robbery, 31 cases are registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिरों का 53 हजार रुपये, तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर कानपुर और लखनऊ में 31 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि पंद्रह दिन पहले नौबस्ता थानाक्षेत्र के प्रताप होटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला को तमंचा दिखाकर चेन लूटी थी।

विज्ञापन


इस घटना की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद से ही पुलिस इनके पीछे लग गई। इस दौरान बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के एम ब्लॉक मार्केट में जिला पंचायत सदस्य की पत्नी, आवास विकास में कूड़ा फेंकने जा रही महिला और किदवईनगर के एन ब्लॉक में महिला से लूट कर दी। पुलिस ने हुलिये के आधार पर नमक फैक्ट्री चौराहे के पास दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों की पहचान लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र के मोतीझील निवासी राजेश कुमार और आजमगढ़ के जमालपुर गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

राजेश के खिलाफ बाजारखाला में ही 23 मुकदमे दर्ज है और गैगस्टर की भी कार्रवाई चल रही है। वह बाजारखाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस का दावा है कि राजेश ने एक महीने पहले के ब्लॉक में स्कूटी सवार से चेन लूट, दो महीने पहले नजीराबाद के 80 फीट रोड पर दो लोगाें से चेन लूट, दामोदरनगर बर्रा में महिला से चेन लूट की वारदात स्वीकारी है।

पुलिस कमिश्नर ने लुटेरों को पकड़ने वाली इंस्पेक्टर नौबस्ता थाने की टीम को पचास हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसआई शैलेश कुमार पांडेय, जयवीर सिंह, संदीप शर्मा, अंकुर सैन, कुशलवीर राठी, हेड कांस्टेबल विकास चौहान व तेज प्रताप और कांस्टेबल सौरभ पांडेय व सुजीत कुमार शामिल हैं।

कानपुर में लूट के बाद भाग जाते थे लखनऊ
पकड़े गए युवकों के पास एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है जो उन्नाव से चोरी हुई थी। इनके पास कानपुर, उन्नाव और लखनऊ के नंबर की नंबर प्लेट मिली हैं। दोनों बदमाश लूट को अंजाम देने के लिए लखनऊ में इकट्ठा होते थे और बाइक से ही कानपुर आते थे। लूट के बाद यहां से लखनऊ भाग जाते थे। ये लूट का माल लखनऊ व आजमगढ़ में बेच देते थे। पुलिस चोरी के चेन खरीदने वाले सराफा व्यापारियों को भी ढूंढ रही है। जल्द ही टीमें लखनऊ और आजमगढ़ भेजी जाएंगी।

विज्ञापन

आठ वारदात खोली, चेन सिर्फ दो बरामद, 53 हजार रुपये मिले
पकड़े गए लुटेरों पर कमिश्नरी पुलिस ने आठ लूट की वारदात का खुलासा करने का दावा किया। इसमें नजीराबाद की दो, बर्रा, किदवईनगर व कल्याणपुर की एक-एक, बाबूपुरवा की एक और नौबस्ता की दो वारदात शामिल हैं। पुलिस इनसे बरामदगी के नाम पर सिर्फ दो सोने की चेन, एक टूटी चेन और 53 हजार रुपये बरामद कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed