फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022

कानपुर में धुलैंडी के दिन खत्म नहीं होती होली: यहां सात दिन तक खेला जाता है रंग, जानें वजह

Sat, 19 Mar 2022 01:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Mar 2022 01:11 PM IST
सार

इस वर्ष गंगा मेला की 81 वर्षगांठ मनाई जाएगी। हटिया के रज्जन बाबू पार्क से मेला उठता है और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सरसैया घाट सिविल लाइंस में समाप्त होता है।

विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022
गंगा मेला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में 23 मार्च को अनुराधा नक्षत्र के दिन एक बार फिर जमकर होरियारे रंग खेलेंगे। इस दिन एतिहासिक पर्व गंगा मेला का आयोजन किया जाता है। रंगों से भरे ड्रम के ठेले पूरे शहर में घूम-घूमकर लोगों पर रंग बरसाते हैं।
विज्ञापन


यह नजारा सिर्फ कानपुर में ही देखा जा सकता है। कानपुर में रंग खेलना होलिका दहन से शुरू होकर गंगा मेला तक जारी रहता है। सात से आठ दिन तक लगातार रंग खेला जाता है। इस बार अनुराधा नक्षत्र 23 मार्च बुधवार को पड़ रहा है। बताते चलें कि कानपुर में गंगा मेला आजादी के दीवानों की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन


कहते हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन चरम सीमा पर था। सन् 1942 में ब्रिटिश सरकार ने तत्कालीन जिलाधिकारी कानपुर में होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हटिया के नव युवकों ने तय किया कि यह हमारा धार्मिक त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे हम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। देश आजाद हुआ सन् 1947 में लेकिन कानपुर के हटिया में आजादी का झंडा 1942 की होली में ही फहरा दिया गया था। जब शहरवासियों ने होली खेलनी शुरू की तो तत्कालीन शहर कोतवाल ने हटिया पार्क को चारों तरफ से घेर लिया और नवयुवकों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

इस प्रतिक्रिया में पूरे शहर में भयंकर होली खेली गई और ऐलान किया गया कि जब तक नवयुवक छोड़े नहीं जाएंगे तब तक निरंतर होली खेली जाएगी। जिस दिन नवयुवक छोड़े गए उस दिन अनुराधा नक्षत्र था। जिस कारण अब हर साल अनुराधा नक्षत्र के दिन गंगा मेला मनाया जाता है। इस वर्ष गंगा मेला की 81 वर्षगांठ मनाई जाएगी। हटिया के रज्जन बाबू पार्क से मेला उठता है और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सरसैया घाट सिविल लाइंस में समाप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed