फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   highway jam, report on 60 person

दुर्घटना के बाद हाइवे किया जाम, 60 पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 16 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
highway jam, report on 60 person
चौकी क्षेत्र के रायपुर चौराहे पर गुरुवार की सुबह मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना से उत्तेजित भीड़ ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। कई चौकी व थानों की फोर्स ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़कर जाम खुलवाया। उधर, देरशाम पुलिस ने 10 ज्ञात और  50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल को अकबरपुर के निजी अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। मैजिक चालक को हिरासत में लिया गया है।

गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे रायपुर तिराहे नेशनल हाइवे-2 पर मैजिक ने एक साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा, और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को तड़पता देखकर आसपास के ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। उग्र भीड़ को देखकर रनियां चौकी इंचार्ज ने घायल को एक निजी अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण उत्तेजित होकर नेशनल हाइवे पर हंगामा करने लगे। अकबरपुर कोतवाली पुलिस सहित जैनपुर चौकी, लालपुर चौकी, पामां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जाम न खुलने पर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर जाम खुलवाया।

डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति से कानपुर नगर व औरैया, झांसी की ओर से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।
देरशाम पुलिस ने रघुवर सिंह, विकास सिंह, झंडू सिंह, केतन सिंह, लालू, छोटू, नन्ही, रंगीला, ननखी सिंह, पप्पू व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।


रनियां के निजी अस्पताल में भर्ती युवक की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रनियां चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम किया था। जिसे खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed