फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High-tech bookies sent to jail in kanpur

कानपुर: हाईटेक सटोरियों को भेजा गया जेल, फरार का सुराग नहीं, पुलिस ने बरामद किए थे 93.72 लाख

Sat, 12 Sep 2020 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Sep 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
High-tech bookies sent to jail in kanpur
हाईटेक सटोरियों को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हाईटेक सटोरियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े राज उगले हैं। उधर, गिरोह के फरार बड़े सटोरिये रिंकू का अभी सुराग नहीं लगा है। पुलिस और सर्विलांस की टीमें उसे तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को हरप्रीत सिंह बेदी, रीशू अरोरा, विनोद कुमार छाबड़ा, ईशान भाटिया, रीजक सिंह और गुरमीत सिंह को सट्टा खेलते और खिलवाते पकड़ा था। ये पूरा खेल विदेशी एप से ऑनलाइन हो रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने कुल 93.72 लाख रुपये बरामद किए थे। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ गैंगस्टर लगाने के साथ ही इनकी अवैध संपत्ति भी जब्त की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी फजलगंज, नजीराबाद और काकादेव थाना क्षेत्रों से हुई थी। इसलिए इन तीनों थानों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पूरी जांच एक राजपत्रित अधिकारी से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेदी की शॉप से पैसों का लेनदेन
पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह बेदी कानपुर का सरगना है। वह जयपुर में बैठे सटोरिया गिरोह के मुखिया सोनू सरदार के इशारों पर काम करता था। सारा लेनदेन बेदी की मोबाइल शॉप से होता था। पुलिस ने मोबाइल शॉप के सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत से पहले काकादेव निवासी रिंकू सोनू सरदार का काम देखता था। वह अपने काकादेव स्थित फ्लैट में ही सट्टा खिलवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed