फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed tractor uncontrolled and hit the car at etawah

इटावा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर कार में मारी टक्कर, नाले में एक घंटे तक फंसा रहा चालक

Mon, 16 Sep 2019 03:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
High speed tractor uncontrolled and hit the car at etawah
नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर ब करी चौकी के बीच में एक ट्रैक्टर व कार की आपस में भिड़ंत हो गई ट्रैक्टर इटावा से किशनी की तरफ जा रहा था वहीं किसनी की तरफ से आ रही कार इटावा जा रही थी। दुर्घटनास्थल से ट्रैक्टर सवार लोग मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। कार में 4 लोग सवार थे। कार के नाले में गिरते ही धमाके की आवाज हुई तब ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

High speed tractor uncontrolled and hit the car at etawah
इसी ट्रैक्टर ने मारी थी कार में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर 3 लोगो को बाहर निकाल लिया पर कार चालक इमरान खान पुत्र मुख्त्यारखान जाफरी निवासी पीएसी बटालियन इटावा कार में ही फंस गया। करीब 1 घंटा गाड़ी में फंसे रहने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से बमुश्किल फंसे चालक को बाहर निकाला।

पहले जेसीबी से गाड़ी को नाली में भरे पानी से खींचकर बाहर निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर काफी जद्दोजहद की। चालक को निकालने के लिए गाड़ी की खिड़की तक तोड़नी पड़ी। दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

High speed tractor uncontrolled and hit the car at etawah
जेसीबी से निकाली गई कार - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे आदित्य कुमार ने गंभीर रूप से घायल चालक को ले जाकर सैफई पीजीआई भर्ती कराया। चालक के साथी इशांत यादव आशीष कुमार राहुल यादव के साथ फर्रुखाबाद किसी काम से गए हुए थे। वह वापस इटावा लौट रहे थे।

घटना के बाद इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर करीब 1 किलोमीटर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। थाना अध्यक्ष चौबिया जीवाराम यादव सहित करी चौकी इंचार्ज विवेक कुमार मैं फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को सैफई पीजीआई भेजने के बाद लगे हुए जाम को खुलवा कर रास्ता क्लियर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed