फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed luxury car dragged a student riding a scooter for 100 meters, death

हिट एंड रन: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार छात्र को 100 मीटर तक घसीटा, मौत

Mon, 12 Aug 2024 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 01:37 PM IST
सार

Kanpur News: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार छात्र को 100 मीटर तक घसीटा। हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
High speed luxury car dragged a student riding a scooter for 100 meters, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर में नारामऊ चुंगी के पास जीटी रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार लग्जरी मराजो कार स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में छात्र की मौत हो गई। चालक घटनास्थल से तो भाग निकला लेकिन चौबेपुर के तातियागंज के पास कार बंद हो जाने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार बिठूर पुलिस ने थाने में खड़ी करा ली है और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

कल्याणपुर बैरी निवासी कपड़े की फेरी लगाने वाले मोहम्मद यूसुफ का इकलौता बेटा अब्दुल अहद उर्फ अजर (21) छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। पढ़ाई का खर्च चलाने के लिए अब्दुल कल्याणपुर के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट था। सुबह करीब 11 बजे वह नारामऊ मंधना स्थित एक होटल में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने स्कूटी से जा रहा था। तभी कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में अब्दुल अहद स्कूटी समेत कार में फंस गया और घिसटते चला गया। मंधना चौकी प्रभारी अमित कुमार मलिक ने अब्दुल को हैलट भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर मां शन्नो और दो बहनों मारिया और तालिबा बदहवास हो गईं। बिठूर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed