{"_id":"5d7b73ec8ebc3e93c52ef1e5","slug":"high-speed-dumper-hit-the-van-9-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेज रफ्तार डंपर ने वैन में मारी टक्कर, अस्थियां विसर्जित करने जा रहे नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेज रफ्तार डंपर ने वैन में मारी टक्कर, अस्थियां विसर्जित करने जा रहे नौ लोग घायल
Fri, 13 Sep 2019 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Sep 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद वैन के चीथड़े उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में शुक्रवार दोपहर हमीरपुर से अस्थियां विसर्जित करने जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट जा रही वैन में सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन की छत गायब हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद वैन हाईवे पर पलट गई, जिसमें वैन चालक व क्लीनर समेत परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती करवाया है। हमीरपुर के सरैला गांव निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश की बुधवार को कैंसर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए 30 वर्षीय पत्नी अनसुइया 14 वर्षीय बेटे रितिक, 70 वर्षीय ससुर रामस्वरूप, 32 वर्षीय भाई पवन, 24 वर्षीय भाभी पूनम, 65 वर्षीय चाची कमली व परिवार के 42 वर्षीय राजेंद्र संग वैन से सिद्धनाथ घाट जा रहे थे। शंभुआ आरओबी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन