{"_id":"5ce5688bbdec22077031770c","slug":"high-security-on-vote-counting-place-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना केंद्र पर कर्मी और एजेंट नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना केंद्र पर कर्मी और एजेंट नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
Wed, 22 May 2019 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट के मतो की गणना नौबस्ता गल्लामंडी स्थित मतगणना स्थल पर होगी। यहां कर्मचारी और प्रत्याशियों के एजेंट अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। पानी की बोतल जरूर ले जा सकेंगे लेकिन सर्विस वोट की गिनती वाले स्थान पर यह भी प्रतिबंधित रहेगी।
कोई भी प्रत्याशी अपने साथ सुरक्षाकर्मी नहीं ले जा सकेगा। किसी तरह का शस्त्र ले जाने पर भी रोक होगी। मतणना एजेंट हर हाल में सुबह सात बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। गल्लामंडी में शहर और अकबरपुर लोकसभा सीट के अलावा मिश्रिख के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी।

हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती अलग-अलग 10 हॉल में कराई जाएगी
मतगणना स्थल के बाहर पुलिस कर्मियों ने दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती अलग-अलग 10 हॉल में कराई जाएगी। एक हॉल में 14 टेबल पर एक बार में 14 बूथों के वोटों की गिनती होगी। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर प्रत्याशी को अपना सुरक्षाकर्मी गल्ला मंडी के बाहर ही छोड़ना होगा। प्रत्याशी के दो वाहन मतगणना स्थल पर जा सकेंगे। एक वाहन में प्रत्याशी होगा, दूसरे वाहन का प्रयोग मतगणना एजेंट के लिए नाश्ता और खाना लाने में होगा।
विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के चक्र
शहर संसदीय क्षेत्र में 109 चक्र (राउंड)
क्षेत्र बूथ चक्र
गोविंद नगर 349 25
सीसामऊ 265 19
आर्य नगर 266 19
किदवई नगर 338 24
छावनी 314 22
अकबरपुर संसदीय क्षेत्र में 135 चक्र
क्षेत्र बूथ चक्र
बिठूर 415 30
कल्याणपुर 327 23
महाराजपुर 427 30
घाटमपुर 347 25
रनिया 374 27
मिश्रिख संसदीय क्षेत्र में 442 बूथों पर 32 चक्र

तीन बजे तक पता चलेगी अनौपचारिक हार-जीत, सबसे पहले सीसामऊ, आर्य नगर का रिजल्ट
मतगणना स्थल के चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
संभावना है कि दोपहर तीन बजे तक अनौपचारिक रिजल्ट आ जाएगा। इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथों के ईवीएम के वोटों का मिलान वीवी पैट की पर्चियों से कराया जाएगा। बूथों का चयन लॉटरी से होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह ने बताया कि वोटों के मिलान के बाद प्रेक्षक क्रास चेकिंग करेंगे। इसके बाद अधिकारिक रूप से विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
गल्ला मंडी में हर चक्र की गणना के बाद प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों की संख्या की घोषणा होती रहेगी। इसके लिए लाउडस्पीकर और साउंड की व्यवस्था की गई है। सबसे पहले सीसामऊ और आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आएगा। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम 19-19 चक्र (राउंड) में गणना होनी है। सबसे ज्यादा मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 32 चक्र में गणना होगी।