फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High school student commits suicide, dead body found hanging in the garden

Unnao Suicide:  हाईस्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, परिजन बोले- बिना बताए चली गई थी ज्योति

Sun, 22 Jan 2023 05:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Jan 2023 05:51 PM IST
सार

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बाग में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन
High school student commits suicide, dead body found hanging in the garden
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही हाईस्कूल की छात्रा का शव शनिवार देर रात आम के बाग में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस  घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के सिधौरा शाहपुर गांव निवासी मैकूलाल रैदास की बेटी ज्योती (15) हाईस्कूल की छात्रा थी। वह पांच साल से भानपुर के मजरा गजाखेड़ा निवासी नाना अंगनू के पास रहकर अमर शहीद गुलाब सिंह बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम स्कूल से देर घर पहुंची और खाना खाने के बाद बिना बताए घर से चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर मामा संजय ने गांव में खोजा और रिश्तेदारों से भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात घर से करीब 500 मीटर दूर उसके शव की सूचना मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम के बाग में फंदे से लटका था शव
मौके पर पहुंचे, तो आम के बाग में भांजी ज्योति का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मृतका तीन भाइयों में सबसे बड़ी थी। बेटी की मौत से मां कुसुमा, भाई दीपक, निखिल, मनू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परीक्षाओं को लेकर परेशान रहने की बात सामने आई है। वहीं, परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed