अरे भईया वाेट किसे देकर अाये हाे...न बताया तो किया ये हाल
यूपी में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की वाेटिंग 22 नवंबर काे कुछ जिलाें में हुई थी। उनमें से एक जिला हरदाेई भी था। हरदाेई के शाहाबाद में काेतवाली क्षेत्र के माैलागंज निवासी विशाल पुत्र कालिका बुधवार को मतदान करने गया था।
जब वाे मतदान देकर लौट रहा था उसी समय रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। युवक ने विशाल से पूछा की उसने किस प्रत्याशी को वोट दिया है। विशाल ने उसे ये बताने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चालू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक चाकू निकाल लिया।
वाे बार बार एक ही बात पूछ रहा था अब भी वक्त है बता दाे किसे वाेट दिया था नहीं ताे चाकू मार देंगे। कई पूछने के बाद भी ना बताने पर युवक ने विशाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
खून से लथपथ विशाल किसी तरह काेतवाली पहुंचा अाैर घटना की जानकारी दी। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर लेकर युवक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अाराेपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।