फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hepatitis B and C infected More than corona, patients do not know, liver deteriorating inside

कोरोना से ज्यादा हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमित मिले, मरीजों को पता नहीं, अंदर ही अंदर खराब हो रहा लिवर

Mon, 07 Dec 2020 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B and C infected More than corona, patients do not know, liver deteriorating inside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj
सीरो सर्वे में कोरोना से ज्यादा हेपेटाइटिस सी और बी के संक्रमित मिले हैं। लोगों के अंदर घातक लिवर रोग पल रहा है लेकिन बहुतों को इसकी भनक तक नहीं है। इसी वजह से शासन ने कोरोना की एंटीबॉडीज का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे में हेपेटाइटिस बी और सी की भी जांच करवाई थी।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में ये संक्रमित मिले हैं, वहां कैंप लगाकर एक सिरे से लोगों की जांच कराई जाएगी। ताकि समय रहते मरीजों को चिह्नित करके उनका इलाज कराया जा सके। प्रदेश में अभी हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों का सटीक आंकड़ा नहीं है। हैलट में अब तक हेपेटाइटिस सी के जितने मरीज मिले हैं, उनमें से किसी को पता नहीं था कि वे कब और कैसे इसकी चपेट में आए।
विज्ञापन


यह स्थिति पूरे प्रदेश की हैै। बताया जा रहा है कि चार से नौत सितंबर तक चले सीरो सर्वे के दौरान जांचों में जितने कोरोना पॉजिटिव मिले थे, उनसे कहीं अधिक हेपेटाइटिस सी और बी के संक्रमित मिले। नगर में 45 स्थानों पर इस सर्वे के लिए सैंपल लिए गए थे। शासन अब इन आंकड़ों को संकलित करा रहा है। सीरो सर्वे के प्रदेश के नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि कैंप लगाकर विस्तृत जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेपेटाइटिस सी और बी के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। ज्यादातर को संक्रमण का पता नहीं होता। लिवर बहुत खराब होने के बाद लक्षण सामने आते हैं। या फिर किसी और बीमारी व सर्जरी के लिए जांच कराने में अचानक इस रोग का पता चलता है। इलाज के लिए रोगी जितनी जल्दी पहचान में आएं, उतना अच्छा होता है।

डॉ. विनय कुमार, गैस्ट्रोइंटोलॉजिस्ट, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

सीरो सर्वे के लिए 45 स्थानों से 1440 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें मौके पर 18 कोरोना संक्रमित मिले थे। एंटीबॉडीज के साथ हेेपेटाइटिस बी और सी की भी जांच हुई है। इस संबंध में शासन से आंकड़े मांगे गए हैं।
डॉ. अविनाश यादव, नोडल सीरो सर्वे कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed