{"_id":"5e7d9d6e8ebc3e774e1123da","slug":"hello-my-husband-is-dead-send-me-pratapgarh-no-matter-what","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो...मेरे पति की मौत हो गई है, मुझे चाहे जैसे हो प्रतापगढ़ भिजवाइए, पुलिस के पास पहुंचा फोन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो...मेरे पति की मौत हो गई है, मुझे चाहे जैसे हो प्रतापगढ़ भिजवाइए, पुलिस के पास पहुंचा फोन...
Fri, 27 Mar 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के लॉक डाउन की घोषणा के बाद लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पुलिस सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया।
विज्ञापन
जहां एक महिला को फोन पर उसके पति के देहांत की सूचना मिली।पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महिला को कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस ने तत्काल महिला से संपर्क कर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार मुहैया कराई।
विज्ञापन
जिसके बाद महिला घर से निकल सकी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित बेल्हा मंदिर के पास रहने वाले होमगार्ड बृजलाल की पत्नी रूबी चार माह पहले मायके आई ब्लॉक, बर्रा विश्वबैंक आई थीं। बुधवार देर रात बृजलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह ससुरालियों ने रूबी को दी।
विज्ञापन
लॉकडाउन में रूबी को प्रतापगढ़ जाने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो कंट्रोल रूम में फोनकर मदद मांगी। कंट्रोल रूम पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की और इसकी सूचना बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को दी। उन्होंने आनन-फानन में एक कार की। ड्राइवर को अपना नंबर देकर कार से पीड़िता को प्रतापगढ़ भेजा।