फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy rain gave relief from heat, farmers happy

झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसान खुश

Fri, 09 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain gave relief from heat, farmers happy
कानपुर देहात। जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं सिंचाई के लिए काफी समय से बारिश की आस लगाए किसानों के चेहरे भी खिल उठे। दूसरी और जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों की समस्याएं भी बढ़ गईं। जलभराव के बीच आने जाने में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दस दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। उमस भरी गर्मी लोगों को दिन-रात बेहाल कर रही थी। लोग बारिश होने के इंतजार में हर रोज आसमान को निहार रहे थे। गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में निकली तेज धूप ने उमस भरी गर्मी में काफी इजाफा किया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे अकबरपुर, रसूलाबाद, रूरा, रनियां, सरवनखेड़ा सहित अन्य हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। युवा व बच्चे बारिश का मजा लेने के लिए खुले में व घर की छतों पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरदार बारिश के चलते अधिकांश जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। अकबरपुर अंडरपास के नीचे दोनों लेनों पर काफी देर तक जलभराव रहा। जिससे निकलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने 11 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना जताई है।
अब धान रोपाई में आएगी तेज
रसूलाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच अचानक बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसानों को धान की रोपाई में बारिश से फायदा होगा। करीब एक पखवाड़े से रसूलाबाद क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। वहीं किसान सिंचाई को लेकर बेहद परेशान थे।

बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में निजी संसाधनों से सिंचाई करना काफी महंगा पड़ रहा था। धान की रोपाई में पानी की जरूरत भी थी। किसानों ने बताया कि ऐसे ही लगातार बारिश हो तो फसलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed