फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy rain and storm in Uttar Pradesh

PHOTOS: 'कुदरत का कहर' देख मचा हाहाकार, 6 की मौत और 30 से ज्यादा घायल

Thu, 03 May 2018 10:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 May 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and storm in Uttar Pradesh
तेज आंधी बारिश से जनजीवन प्रभावित
सेट्रल यूपी के तमाम शहरों में बुधवार की रात 'कुदरत का कहर' बनकर आई। तेज बारिश और तूफान ने ऐसी तबाही दिखाई कि इंसान, जानवर, पक्षी सब बेहाल हो गए। औरैया जिले में तेज हवाओं ने कई घरों के टीन उड़ा दिए। छह घंटे तक बिजली बंद रही। बांदा में आंधी का असर किसानों के लिए खतरनाक साबित हुआ। कटी रखी फसल पानी और तेज हवाओं से उड़ गई। आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच बुंदेलखंड में मौसम बिल्कुल बदल गया। उरई जिले में आए तूफान से बिजली लाइनें तहस-नहस हो गईं। आम की फसल पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। आंधी की वजह से खेतों में रखा भूसा उड़ गया। जिससे अब जानवरों के खाने क चिंता भी बढ़ गई है। चित्रकूट में देर रात आई आंधी व बारिश से मुख्यालय की एसडीएम कॉलोनी की दीवार गिरी जिसमें दबने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

Heavy rain and storm in Uttar Pradesh
तेज आंधी-बारिश का असर
कन्नौज के सौरिख के तीरंद गांव में नीम का पेड़़ गिरने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई। आंंधी तूफान की वजह से आठ लोग घायल हो गए। बारात बिना दुल्हन को लिए ही लौट गई। कानपुर में आंधी बारिश की वजह से केस्को ने सभी 444 फीडरों को बंद कर दिया। आठ घंटे तक तमाम इलाकों की बिजली गुल रही। कानपुर के बर्रा-7 के एक घर में 11 हजार वाट की हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। घबराये मोहल्ले के लोगों ने केसा में सूचना दी और सभी घरवालों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Heavy rain and storm in Uttar Pradesh
तेज आंधी बारिश का असर
कानपुर के ही महाराजपुर के ब़ड़ा गांव में देर रात तेज बारिश और आंधी होने के कारण एक मकान की छत ढह गई जिसके नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई। बिधनू के चंपतपुर गांव में आंधी में महिला के ऊपर टीन शेड गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। महानगर के ही नर्वल इलाके के सवैतपुर गांव में कल रात तूफान आने से हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एक घर में जा गिरा जिसकी चपेट में आकर 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

Heavy rain and storm in Uttar Pradesh
मकान ढह गया
चित्रकूट में तेज आंधी से चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन पर पेड़ गिर पड़ा। इससे ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। लखनऊ से जबलपुर की ओर ये ट्रेन जा रही थी। करीब पांच घंटे तक बाँदा मानिकपुर रूट प्रभावित रहा। आधा दर्जन ट्रेनों को जहां का तहां रोकना पड़ा। बांदा से आकर नए इंजन ने ट्रेन के इंजन को दूसरे पटरी पर ले जाकर रवाना किया।

Heavy rain and storm in Uttar Pradesh
आंधी पानी का असर
कानपुर देहात के पुखरायां तहसील इलाके के किसानों पर कुदर का कहर देखने को मिला। गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पड़ा है। कटाई कर रहे किसानों के गेहूं भीगे और भूसे के ढेर आंधी में उड़ गए। बुधवार की देर रात आी तेज आंधी तूफान से सिकंदरा कस्बा के मोहल्ला विकास नगर के दो मंजिला मकान के ऊपर बनी दीवार गिरने से नीचे बंधी भैंस की मौत हो गई। इसी इलाके के जमुआ की मड़ईया में घर गिर गया। एक की मौत की सूचना है। कानपुर देहात के भदेवना में तूफान से गिरे टीन शेड के नीचे आने से किसान की मौत हो गई।

Heavy rain and storm in Uttar Pradesh
आंधी पानी का असर
कानपुर देहात के ही बरौर ब्लॉक मलासा क्षेत्र के किसानों का कल रात आए तूफान और पानी से बड़ा नुकसान हुआ। बरवा रसूलपुर गांव में तो  किसानों के कटे गठ्ठे उड़ गए और खुले गठ्ठों की बालियां पूरी तरह से खेतों में बिखर गई और तो और कुछ गठ्ठे खेतों से काफी दूर तक उड़कर कहां चले गए किसान गिनती कर ढूंढते फिर रहे। किसान बची हुई गेहूं की फसल में 30 फ़ीसदी के नुकसान की संभावना जता रहे हैंं। कुदरत के कहर से किसान पूरी तरह से मायूस हो गए हैं। आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed