फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   heavy fog holds traffic

घने कोहरे ने रोकी रफ्तार

Thu, 11 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 11 Dec 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
heavy fog holds traffic
कोहरे की धुंध ने बुधवार की भोर से लोगाें को बेहाल कर दिया। घने कोहरे के कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। ठंड ज्यादा होने से जिले के बच्चों की संख्या भी स्कूलों में कम नजर आई। जानवरों को कोहरे और ठंड से बचाने के लिए पशुपालक धुआं करते देखे गए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे और कोहरे की संभावना जताई है।
बुधवार की सुबह कानपुर देहात का आसमान कोहरे के बादलों से ढका रहा। विजुअलटी 30 फीसदी से भी कम होने के कारण हाइवे और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम दिखी। वाहन चालक कोहरे से बचने के लिए फाग लाइट जलाकर निकलते दिखाई दिए। वहीं कस्बे के कई स्थानों पर लोग अलाव जला तापते नजर आए।
विज्ञापन

इधर सर्दी का असर स्कूलों पर भी दिखाई दिया। कोहरे के कारण रोज की तुलना में बसों व रिक्शों में बच्चों की संख्या कम रही।
 कोहरे के प्रकोप से पशुपालक भी परेशान दिखे। उन्होंने जानवरों के ऊपर कपड़ा डाल व धुआं आदि सुलगाया।
पलेवा के इंतजार में बैठे किसानों को बारिश का फायदा मिल सकता है।
बदलते मौसम में 13 व 14 दिसंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि मौसम में आर्द्रता अधिक होने से 13 व 14 दिसंबर को देहात के कुछ स्थानों पर हल्की और कहीं-कहीं पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से किसानों को फायदा मिलेगा। लेकिन मौसम में गलन भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed