फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heat wave alert with rising temperature in Kanpur 

कानपुर वासियों पर दोहरी मार: बढ़ते तापमान के साथ हीट वेव का अलर्ट, पारा 42 डिग्री के पार 

Fri, 08 Apr 2022 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Apr 2022 03:14 PM IST
सार

कानपुर वासियों का आने वाले दिनों में गर्मी और तपाएगी। मौसम विभाग ने हीट वेव अलर्ट जारी किया है। साथ ही, पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Heat wave alert with rising temperature in Kanpur 
बच्चे को धूप से बचाते हुए जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और बढ़ने वाले हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 12 अप्रैल तक हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन

सीएसए यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर सहित उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तर भारत के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कानपुर रीजन में अगले कई दिन भारी होने वाले हैं। दरअसल, तापमान में बढ़ोतरी तो होगी ही। साथ में हीट वेव का कहर भी जारी रहेगा। ऐसे में कानपुरवासियों पर दोहरी मार पड़ने जा रही है। इसके अलावा, राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसका असर भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

बता दें कि कानपुर में शुक्रवार से 12 अप्रैल तक हीट वेव जारी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कानपुर रीजन में पारा बढ़ ऊपर जा सकता है, जबकि उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed