{"_id":"5af678324f1c1bdb408b4999","slug":"hearing-not-happening-at-public-hearing-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के जनसुनवाई पोर्टल का है ये हाल तो जनता का कौन होगा पुरसाहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के जनसुनवाई पोर्टल का है ये हाल तो जनता का कौन होगा पुरसाहाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 May 2018 11:15 AM IST
सार
- वार्ड 22 के हंसपुर गांव के आनंद बाबू ने तीन महीने पहले की थी शिकायत
विज्ञापन
डेमाे पिक
विस्तार
यूपी के कानपुर में वार्ड 22 हंसपुर गांव निवासी आनंद बाबू ने तीन माह पहले मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसकी अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। सीएम के पोर्टल पर सुनवाई न होने से उनमें निराशा है। इसके पूर्व वह नगर निगम के अफसरों से गांव के 50 साल पुराने तालाब पर कूड़ा फेंकने की शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि अवैध चट्टा संचालक तालाब में गोबर बहा देते हैं।
इसके अलावा लोग कूड़ा भी डालते हैं। उनकी मांग है कि यहां जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा गांव में कूड़ादान रखे जाएं। बताया कि शुक्रवार शाम तालाब में एक मवेशी फंस गया। इसे बड़ी मुश्किल से निकालकर बचाया गया। पार्षद शीला पांडे का कहना है कि अफसर समस्या दूर करने पर ध्यान नहीं देते।