{"_id":"695ad09ffeb3847aab04ee31","slug":"health-worker-reported-for-misusing-departmental-documents-kanpur-news-c-362-1-ka11002-138792-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विभागीय दस्तावेज का दुरुपयोग करने पर स्वास्थ्य कर्मी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विभागीय दस्तावेज का दुरुपयोग करने पर स्वास्थ्य कर्मी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। केपीएम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने रविवार को कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक लक्ष्मण सहगल के खिलाफ फीलखाना थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर नगर ने 23 दिसंबर को पत्र भेजा था। इस पत्र में काहूकोठी निवासी लक्ष्मण सहगल के विरुद्ध चिकित्सा विभाग के फर्जी दस्तावेज बनाने तथा उसका न्यायिक प्रक्रिया में दुरुपयोग करने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। लक्ष्मण सहगल पर आरोप है कि उन्होंने तीन अक्तूबर 2022 को केपीएम चिकित्सालय के ओपीडी पर्चा संख्या 76025 को प्राप्त कर उसका न्यायिक प्रक्रिया में दुरुपयोग किया है। मामले की आईजीआरएस पर भी शिकायत हुई थी। जांच में दोषी मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की संस्तुति की गई थी। (संवाद)