फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health of three accused industrialists deteriorated, hospitalized in jail

बैंक घोटाला: आरोपी तीन उद्योगपतियों की तबीयत बिगड़ी, जेल अस्पताल में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Health of three accused industrialists deteriorated, hospitalized in jail
नीरज सर के ध्यानार्थ माई सिटी रिपोर्टर कानपुर।  जेल में बंद  7500 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी पिता-पुत्र और रोटोमैक ग्लोबल के निदेशक की तबीयत बिगड़ गई है। एक-एक कर तीनों आरोपी जेल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पिछले दो सप्ताह से आरोपियों का इलाज जेल के डॉक्टर की निगरानी में जारी है जेलर धीरज सिन्हा ने बताया कि बैंक घोटाले में हीरा कारोबारी उदय देसाई, उनका लड़का सुजॉय देसाई और रोटोमैक ग्लोबल का निदेशक राहुल कोठारी बंद हैं। करीब दो सप्ताह पहले उदय की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उनको जेल अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनको शुगर और अस्थमा की दिक्कत है। अन्य दोनों आरोपियों की बाद में तबीयत खराब हो गई। लिहाजा उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेलर ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य कई बीमारी से तीनों ग्रसित हैं। उनको बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जेलर ने बताया कि फिलहाल किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। डॉक्टर सुबह शाम चेकअप कर रहे हैं। दवाईयां भी दी जा रही हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले ही तीनों ने बीमारी का हवाला दे अंतरिम जमानत मांगी थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। डिफाल्टर मुंबई से हुए थे गिरफ्तार कारोबारी उदय देसाई 3500 करोड़ रुपये के बैंक डिफाल्टर हैं। सीबीआई ने जनवरी में उदय देसाई के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। जिसमें भारी गड़बड़ियां मिली थीं। बड़ा घोटाला होने की वजह से वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली विंग सीरियस फ्राड इनवेस्टिगेशन को पूरा मामला सौंपा गया था। इसी साल 19 मार्च को टीम ने उदय देसाई उनके बेटे सुजॉय देसाई के साथ ही 4000 करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी राहुल कोठारी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर लगाकर जिला जेल कानपुर में तीनों को भेजा गया था। कोट: जेल अस्पताल में तीनों आरोपियों का इलाज चल रहा है। हालत स्थिर है, सुधार भी हो रहा है। जरूरत पड़ी तो बाहरी डॉक्टरों से भी सलाह ली जाएगी। आशीष तिवारी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed