फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health Minister Dr. Harsh Vardhan's call came as soon as the tweet of suspected patient of Corona

कोरोना के संदिग्ध मरीज के ट्वीट करते ही आया स्वास्थ्य मंत्री का फोन, मरीज ने लिखी अव्यवस्था की बात

Sun, 15 Mar 2020 10:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Mar 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Health Minister Dr. Harsh Vardhan's call came as soon as the tweet of suspected patient of Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमण के संदिग्ध मरीज के ट्वीट करते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने तुरंत फोन कर मरीज पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संदिग्ध मरीज ने मेडिकल कॉलेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडएच) की व्यवस्था से असंतुष्टि जाहिर की थी। डॉ. हर्षवर्धन का फोन आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने मरीज का तुरंत हालचाल लिया।
विज्ञापन


बर्रा निवासी मरीज चीन, सिंगापुर, थाईलैंड होते हुए यहां लौटा है। शनिवार सुबह 11 बजे वह भर्ती हुआ। इसके बाद उसका सैंपल लिया गया। समुचित व्यवस्था न होने के कारण डॉक्टर और अन्य स्टाफ खुद घबरा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर मरीज के नजदीक जाने से कतराते रहे। मरीज ने पहले कोराना हेल्पलाइन पर अपने बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी जब ढंग का रिस्पांस न मिला, तो उसने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ट्विटर आईडी पर ट्वीट किया।


इसके तुरंत बाद फोन घनघनाने लगे। बाद में प्राचार्य ने बताया कि व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। रविवार सुबह 10 बजे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में कोरोना से निपटने के लिए बनाई गई टीम की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed