{"_id":"665b5a4c992e2d193d055d32","slug":"he-put-sleeping-pills-in-his-fathers-food-and-stabbed-him-several-times-with-an-ax-while-he-was-sleeping-etawa-news-c-216-1-etw1001-112372-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पिता के खाने में नींद की गोली डालकर सोते में कुल्हाड़ी से किए थे कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पिता के खाने में नींद की गोली डालकर सोते में कुल्हाड़ी से किए थे कई वार
विज्ञापन
इटावा। आगरा में स्थित प्लॉट नहीं बेचने और पत्नी पर बदनियत रखने पर पिता के खाने में बेटे ने नींद की गोली डाल दी थी। नींद में पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार करके उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
जसवंतनगर कस्बा के रेल मंडी मोहल्ला निवासी दर्शन सिंह (50) के घर से शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके बाद घर के अंदर से दर्शन सिंह का शव बरामद हुआ था। दर्शन सिंह के साले राजेश कुमार निवासी बरौली लखना थाना लवेदी की तहरीर पर पुत्र अमित राठौर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता के खाने में नींद की सात गोली मिला दी थी। दर्शन सिंह के सो जाने के बाद रात करीब 12 बजे कुल्हाड़ी से कई वार करके पिता की हत्या कर दी थी।आरोपी बेटे ने पिता की हत्या करके अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। घर के अंदर सामान को बिखेर कर वह लूटपाट के बाद हत्या की घटना दिखाना चाह रहा था। लेकिन आरोपी को छत से कूदकर भागते समय मोहल्ले की वृद्ध महिला ने देख लिया था। जिसकी मदद से घटना का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखते थे। इसके अलावा आगरा में स्थित एक प्लाॅट था, जिसको बेचकर आरोपी बेटा अलग रहना चाहता था। प्लॉट नहीं बेचने पर पिता से मनमुटाव बना रहता था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।