{"_id":"5ff857dcfa69bb3aa5659f18","slug":"hbtu-students-landed-in-protest-against-semester-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में उतरे एचबीटीयू छात्र, बोले, कोरोना के दौर में ऑनलाइन हो परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षाओं के विरोध में उतरे एचबीटीयू छात्र, बोले, कोरोना के दौर में ऑनलाइन हो परीक्षा
Fri, 08 Jan 2021 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
एचबीटीयू
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षाओं का विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि संस्थान परीक्षा वाले दिन ही हॉस्टल खोलेगा, जबकि पहले से ही सभी कमरों को खुलवाकर सैनिटाइज कराया जाना चाहिए। छात्रों को सात दिन पहले बुलाकर क्वॉरंटीन किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं कर सकते तो परीक्षा ऑनलाइन कराई जाए।
इन्हीं मांगों को लेकर छात्रों के साथ अभिभावकों ने भी वर्चुअल प्लेटफार्म पर परीक्षाओं का विरोध किया है। छात्रों ने सीएम पोर्टल, गवर्नर यूजीसी से शिकायत भी की है। करीब डेढ़ हजार छात्रों, अभिभावकों ने ‘एचबीटीयू स्टैंड अगेंस्ट कोरोना हैशटैग ऑनलाइन एग्जाम’ नाम से स्टेटस भी लगाया है। एचबीटीयू में फाइनल ईयर के सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जनवरी से 22 जनवरी तक होनी हैं। डेटशीट मिलते ही छात्रों ने परीक्षाओं का विरोध शुरू कर दिया है।
उन्होंने 12 बिंदुओं का एक मांग पत्र तैयार किया है। छात्रों का कहना है कि देश के अन्य जितने बड़े संस्थान हैं, वे सेमेस्टर परीक्षाएं गेट (6 फरवरी) के बाद ही करा रहे हैं। संस्थान में क्वॉरंटीन होने की कोई व्यवस्था नहीं है। परीक्षा के लिए आने वाले छात्रों को सीधे हॉस्टल भेजने के निर्देश हैं। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल तो खोल दिया है, लेकिन मेस की सुविधा नहीं है। संस्थान ने बाहर से खाना खाने के निर्देश दिए हैं।

नहीं मिल रहे वीसी, प्रति कुलपति
छात्रों का कहना है कि 12 बिंदुओं की मांग को लेकर वीसी और प्रति कुलपति से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन कोई मिलने को तैयार नहीं है। छात्रों के अभिभावकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। अभिभावक शिवेंद्र पाल सिंह ने ट्वीट किया है कि जब तक कोरोना का टीका नहीं आ जाता तब तक छात्रों को कैंपस नहीं भेजा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएं।
मिड सेमेस्टर हो चुका है ऑनलाइन
छात्रों का कहना है कि पहले मिड सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन हो चुकी है। छात्रों की उपस्थिति भी पूरी रही थी, फिर भी संस्थान छात्रों को कैंपस बुला रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की फीस लेने के लिए ही परीक्षा का सहारा लिया जा रहा है।
परीक्षा कराने के लिए यूजीसी समेत सभी ने आदेश दिए हैं। सभी बड़ी परीक्षाएं अब ऑफलाइन कराई जा रही हैं। सभी कुछ अनलॉक हो गया है। कोविड सर्टिफिकेट के साथ ही छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। परीक्षा के दौरान सभी मानकों का पालन किया जाएगा।
प्रो. मनोज शुक्ला, प्रति कुलपति