{"_id":"5d6b618e8ebc3e017e52a805","slug":"hbtu-student-shubham-get-43-lakh-package-from-microsoft","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीयू के शुभम को माइक्रोसॉफ्ट से मिला अब तक का सर्वाधिक 43 लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीटीयू के शुभम को माइक्रोसॉफ्ट से मिला अब तक का सर्वाधिक 43 लाख का पैकेज
Sun, 01 Sep 2019 12:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
शुभम अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र शुभम धामा को इस बार माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 43.5 लाख रुपये का वार्षिक सैलरी पैकेज ऑफर किया है। यह पैकेज विश्वविद्यालय में अब तक किसी भी छात्र को मिलने वाला सर्वाधिक पैकेज है।
खास बात है कि तीन साल की पढ़ाई के दौरान शुभम को दो बार गूगल समर ऑफ कोड इंटर्नशिप और एक बार मेंटरशिप दे चुका है। इसी साल गर्मियों की छुट्टी में शुभम को माइक्रोसॉफ्ट ने एक लाख 60 हजार रुपये के स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप दी थी।
इसमें बेहतरीन काम करने पर ही शुभम को कंपनी ने हैदराबाद यूनिट में जॉब ऑफर की है। शुभम मूल रूप से मेरठ के कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं। पिता चंद्रशेखर धामा सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर और मां सुशीला गृहिणी हैं। शुभम को कुलपति ने विवि के 15 छात्रों के ग्रुप को प्लेसमेंट, इंटर्नशिप आदि की जानकारी देने को कहा है।