{"_id":"6855bd84e66317f1170bc601","slug":"hbtu-last-date-for-registration-in-btech-is-today-seat-allotment-will-be-done-on-23rd-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1157461-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीयू : बीटेक में पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, 23 को होगा सीट अलॉटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीटीयू : बीटेक में पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, 23 को होगा सीट अलॉटमेंट
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में बीटेक में दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि शनिवार है। पंजीकरण कराने वाले छात्रों को ही रैंक के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
सीट अलॉटमेंट 23 जून को होगा। इस बार पंजीकरण दो चरणों में होगा। पहले चरण में तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो दूसरे चरण का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
एचबीटीयू में बीटेक की 912 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अभी पहला चरण चल रहा है। अभी तक 4000 आवेदन आ चुके हैं, जो पिछले साल के मुकाबले सर्वाधिक है। शनिवार को पंजीकरण की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन कर च्वाइस लॉक कर सकते हैं। इसके बाद 23 जून को सीट अलॉटमेंट और 24 को दस्तावेजों का सत्यापन होगा। जिन छात्रों को पसंदीदा सीट मिलती है वह इसे फ्रीज कर 28 जून तक फीस जमा कर सकेंगे।
दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 30 जून को होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों को पांच जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट सात जुलाई को होगा और 12 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो 17 जुलाई से 25 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इसमें दो राउंड काउंसलिंग होगी, जो चार अगस्त तक चलेगी। इसके बाद भी सीटें बचती हैं तो नौ अगस्त तक स्पाॅट काउंसलिंग चलेगी।
डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार ने बताया कि इस बार पंजीकरण पिछले साल की तुलना में बेहतर है। 4000 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, अंतिम दिन और भी छात्र आवेदन करेंगे।
बीएसएमएस की सीटें हुईं दोगुनी
बैचलर ऑफ साइंस मास्टर ऑफ साइंस (बीएसएमएस) की बढ़ती मांग के चलते सीटों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। नए सत्र से बढ़ी सीटों पर दाखिले की शुरुआत होगी। एचबीटीयू में बैचलर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ साइंस इन मैथ और डाटा साइंस का डुअल डिग्री कोर्स संचालित किया जाता है। अभी तक संस्थान में इसकी 30 सीटें थी। बढ़ती मांग को देखते हुए इस सत्र से सीटों की संख्या को 60 कर दिया गया है।