{"_id":"bbaf2d73acc010472a2b5bf5bb535f18","slug":"hbti-campus-will-wi-fi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीआई कैंपस होगा वाई-फाई, बजट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचबीटीआई कैंपस होगा वाई-फाई, बजट मिला
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) का ईस्ट, वेस्ट कैंपस, लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम और कॉमन रूम वाई-फाई होगा। सारा काम कंप्यूटराइज्ड (आटोमेशन) किया जाएगा। इसके लिए विश्वबैंक और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को चार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
अब टेक्निकल एजूकेशन फॉर क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम (टेक्युप) के तहत कैंपस को हाईटेक बनाने का काम शुरू होगा। इसका लाभ 5000 से ज्यादा स्टूडेंटों, शिक्षक और कर्मचारियों को मिलेगा। एचबीटीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टेक्युप प्रोजेक्ट की शुक्रवार को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मुकुल सिंघल ने लखनऊ में समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रो. यदुवीर सिंह और प्रो. वीके त्यागी की मौजूदगी में प्रमुख सचिव ने बजट का ब्योरा लिया। एचबीटीआई के शिक्षकों ने बताया कि टेक्युप के तहत 12.50 करोड़ रुपये का बजट मिलना है। अक्तूबर 2016 तक के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट मिल चुका।
विज्ञापन
इसमें से चार करोड़ खर्च हो गए। 1 करोड़ रुपये और खर्च किए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में एचबीटीआई नंबर-1 है। इसी का नतीजा रहा कि प्रमुख सचिव ने चार करोड़ रुपये का बजट और जारी कर दिया। अब बीटेक और एमटेक लैब के इक्विपमेंट मंगाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रमुख सचिव को दे दी गई है।
60 फीसदी धनराशि जैसे ही खर्च होगी, वैसे ही बचे साढ़े तीन करोड़ रुपये की डिमांड की जाएगी। रजिस्ट्रार नरेश कुमार ने बताया कि इन योजनाओं की अब हर महीने समीक्षा होगी। प्रमुख सचिव ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को और गुणवत्ता परक तरीके से चलाने को कहा है।