फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harshavardhan Singh of Vishwa Hindu Parishad statement about hindu and ram temple

26 साल से प्रभु राम टेंट में विराजमान हैं, देश का हिंदू अब बर्दाश्त नहीं करेगा- हर्षवर्धन सिंह

Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Harshavardhan Singh of Vishwa Hindu Parishad statement about hindu and ram temple
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह व जिला कार्याध्यक्ष विमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
26 साल से हिंदुओं के आराध्य भगवान राम टेंट में विराजमान हैं। देश का हिंदू अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 25 नवंबर को अयोध्या में हो रही धर्मसभा में जिले से भी करीब 20 हजार से अधिक भक्त पहुंचेंगे। शुक्रवार को यूपी के हरदोई जिले में पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने ये बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 100 करोड़ लोगों की भावनाओं से जुड़ा मंदिर निर्माण का विषय सरकार व न्यायालय की प्राथमिकता में नहीं है। इस निराशा भरे माहौल में संत समाज ने हिंदुओं से आंदोलन के रास्ते पर चलने की अपील की है। जिसके तहत देश में चार बड़ी सभाएं की जा रहीं हैं। इसके बाद प्रत्येक राज्य, जिले व ब्लाक स्तर पर सभाएं की जाएंगी। अवध प्रांत के लोगों के लिए 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन


श्री राम के जयघोष और अयोध्या चलो की अपील को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली। ये गांधी भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलने के बाद गांधी भवन पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed