फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harsh Kumar became Senior Vice President and Rajesh Singh Parihar became Joint Minister Library

Lawyers Association Elections: हर्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजेश सिंह परिहार बने संयुक्त मंत्री पुस्तकालय

Thu, 22 Feb 2024 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

Kanpur News: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हर्ष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमाकांत मिश्र को 702 मतों से हराया। वहीं, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर निर्वाचित राजेश सिंह परिहार को 1973 मत मिले।

विज्ञापन
Harsh Kumar became Senior Vice President and Rajesh Singh Parihar became Joint Minister Library
हर्ष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेश सिंह परिहार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ताओं ने हर्ष कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजेश सिंह परिहार को संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर चुना है। मतगणना के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पदों के लिए मतों की गिनती शुरू की गई।

विज्ञापन

दोपहर लगभग 2:30 बजे परिणाम की घोषणा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हर्ष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमाकांत मिश्र को 702 मतों से हराया। हर्ष कुमार को 1924 मत मिले, जबकि रमाकांत मिश्र को 1222 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रहे सुधीर कुमार अवस्थी को 754, वीरेंद्र कुमार सचान को 495 व शैलेंद्र दत्त त्रिपाठी को 450 मत मिले।
विज्ञापन

95 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर निर्वाचित राजेश सिंह परिहार को 1973 मत मिले, जबकि तरुण कुमार कुशवाहा 1677 मत पाकर दूसरे व शशी गौतम 1201  मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। कांटे की टक्कर में राजेश ने तरुण को 296 मतों से हराया। 89 मत अवैध घोषित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed