फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   harmful elements quantity in ganga three times more than usual

सामान्य से तीन गुना मैली हो चुकी है गंगा

Fri, 14 Jul 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
harmful elements quantity in ganga three times more than usual
डेमो
देश में सबसे ज़्यादा पूजी जाने वाली गंगा नदी सामान्य से तीन गुना ज्यादा मैली हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में जहां टेनरियों का कचरा सीधे गंगा में गिरता है, वहां पर जल में प्रदूषण की मात्रा सामान्य से अधिक पाई गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में यह मात्रा तीन गुने से भी ज्यादा है। कुछ दिनों पहले तक जब गंगा में बहाव कम था तब हानिकारक तत्वाें की मात्रा 100 बीओडी (बायो केमिकल आक्सीजन डिमांड) से भी ऊपर थी, लेकिन बारिश से बहाव तेज हुआ तो यह मात्रा 90 बीओडी के करीब है। सामान्य मात्रा 30 बीओडी है। 
विज्ञापन

 

बोर्ड के अनुसार इसकी वजह टेनरियों से निकलने वाला कचरा है, जो बिना ट्रीटमेंट के गंगा में जा रहा है। पिछले काफी समय से टेनरियों के लिए अलग त्रिस्तरीय ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


गंगा में इतनी तेजी से बढ़े हानिकारक तत्वों की वजह कानपुर में आकर इसमें मिलने वाली दूसरी नदियां भी हैं। इसमें काली नदी और पांडु नदी प्रमुख हैं। काली नदी मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़ होते हुए यहां आती है। जबकि पांडु नदी शहर के बीच से होकर केमिकल युक्त हानिकारक कचरा लेकर गंगा में मिलती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद सिकंदर का कहना है कि हानिकारक तत्वों की मात्रा बढ़ने से पानी का प्रयोग नुकसानदायक हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीओडी : पानी के हानिकारक तत्वों को मापने की इकाई है। इसका मतलब पानी में हानिकारक बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ रही है। 30 बीओडी की मात्रा सामान्य मानी जाती है।


300 सीओडी (केमिकल आक्सीजन डिमांड) : यह गंगा में घुलने वाले हानिकारक तत्वों की मात्रा है। इस स्तर पर गंगा में रहने वाले जंतुओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। यदि कोई व्यक्ति उसमें खड़ा होता है तो उसकी त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। 250 सीओडी सामान्य मात्रा होती है। 

- वर्तमान में 90 बीओडी के करीब है हानिकारक तत्वों की मात्रा
- 30 बीओडी की मात्रा सामान्य मानी जाती है
- कुछ समय पहले तक 100 बीओडी थी मात्रा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed