फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi-Youth-Dies-Road-Accident-While-Going-To-Haridwar-For-Kanwar

हरदोई: कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे युवक की हादसे में मौत, फुफेरे भाई समेत तीन घायल

Mon, 10 Aug 2026 04:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 04:48 PM IST
सार

Hardoi News: गाजियाबाद से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे हरदोई के युवक की रविवार रात मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके फुफेरे भाई समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Hardoi-Youth-Dies-Road-Accident-While-Going-To-Haridwar-For-Kanwar
रामू फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद में मजदूरी करने वाले गोसवा (संडीला कोतवाली) निवासी युवक रामू अर्कवंशी (28) की रविवार रात मुजफ्फरनगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने फुफेरे भाई और दोस्तों के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

दो बाइकों पर सवार होकर निकले थे 4 लोग

मृतक के पिता महेश ने बताया कि रामू गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता था। रविवार को वह अपनी बुआ के बेटे अमित (27), दोस्त अंगद (28) और एक अन्य साथी के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए निकला था। चारों लोग दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से आए वाहन ने मारी टक्कर

गाजियाबाद से हरिद्वार मार्ग पर मुजफ्फरनगर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने अमित की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें आपस में टकराकर सड़क पर पलट गईं और चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामू (28) को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। रामू अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed