फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Vande Bharat stone pelting case Police arrested two teenagers who had broken the glass while playing

Hardoi: वंदे भारत पर पथराव का मामला,  पुलिस ने दो किशोरों दबोचा, खेल-खेल में तोड़ा था शीशा, पूछताछ जारी

Fri, 20 Feb 2026 05:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 05:34 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई में वाराणसी-मेरठ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले दो किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरपीएफ के हवाले कर दिया है। इसी ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे, जिससे मामला बेहद संवेदनशील हो गया था।

विज्ञापन
Hardoi Vande Bharat stone pelting case Police arrested two teenagers who had broken the glass while playing
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला तूल पकड़ गया है। मुरादाबाद से आरपीएफ की टीम आने से पहले ही देहात कोतवाली पुलिस ने पत्थर फेकने वाले दोनों किशोरों को चिंहित कर पकड़ लिया। इन दोनों को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों किशोर आपस में मौसेरे भाई हैं। सीआईबी के निरीक्षक और आरपीएफ के एएससी के साथ जीआरपी के सीओ ने भी घटना को लेकर हरदोई आकर जांच की।

विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे पत्थर फेंके गए थे। इसके कारण कोच संख्या सी-4 की सीट नंबर 60 और 61 के बीच की खिड़की का शीशा टूट गया था। उच्चाधिकारियों और मुरादाबाद कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद सीओ सिटी अंकित मिश्रा, देहात कोतवाल हरिनाथ यादव, आरपीएफ के कमांडेंट अशोक कुमार और जीआरपी के एसओ पंकज भास्कर ने पूरे मामले की जांच की थी। घटनास्थल बलोखर रेलवे क्रासिंग के पास बताया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों किशोर पकड़ लिए गए
दरअसल, इसी ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ई-वन बोगी में सवार थे। इसलिए मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। जांच में पता चला था कि खेल खेल में बच्चों ने पत्थर चलाए थे और इसी दौरान पत्थर लगने से ट्रेन का शीशा टूट गया था। देहात कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेल खंगाले थे। इन फुटेज में दो किशोर नजर आए थे। इनकी तलाश में देहात कोतवाली पुलिस की टीम बृहस्पतिवार देर रात से ही जुटी थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि दोनों किशोर पकड़ लिए गए हैं।

विज्ञापन




आरोपियों को आरपीएफ को सौंप दिया गया
मामले में आरपीएफ में वाद दर्ज हुआ है। पकड़े गए किशोर में से एक (14) कक्षा नौ का छात्र है और देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दूसरा किशोर (12) शाहजहांपुर जनपद का निवासी है और पहले किशोर का मौसेरा भाई है। दोनों को आरपीएफ को सौंप दिया गया है। मामले की जांच करने के लिए आरपीएफ के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर मोहम्मद असलम और क्राइम इनवेस्टिगेशन ब्यूरो के निरीक्षक सुनील कुमार भी रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी के सीओ ऋषीकेश यादव ने भी घटना को लेकर जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed