फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Troubled by the duty of BLO, teacher committed suicide

हरदोई: बीएलओ की ड्यूटी से परेशान शिक्षक ने दी जान, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 22 Nov 2021 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Nov 2021 10:43 PM IST
सार

अतुल ने बताया कि बीएलओ और कोविड टीकाकरण की ड्यूटी से अनिल परेशान था। इसके कारण उसने जान दे दी। वह अविवाहित था। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि खुदकुशी का मामला है।

विज्ञापन
Hardoi: Troubled by the duty of BLO, teacher committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में बीएलओ और कोविड टीकाकरण में ड्यूटी लगाए जाने से परेशान शिक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कालोनी निवासी अनिल कुमार (42) टोडरपुर विकास खंड के ग्राम करावां स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे।
विज्ञापन


उनका छोटा भाई अतुल बावन विकास खंड के ग्राम सौरंगापुर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में अनिल छोटे भाई अतुल और उसकी पत्नी नीतू के साथ किराये पर रहते थे। नीतू का मायका आजाद नगर में है।
विज्ञापन


अतुल ने बताया कि सोमवार को अनिल को शाहाबाद तहसील में बीएलओ संबंधी कार्य के लिए जाना था, लेकिन वह नहीं गए। अतुल विद्यालय चले गए, जबकि उनकी पत्नी मायके चली गई। शाम लगभग साढ़े चार बजे अतुल घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर शंका हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में अनिल का शव चादर से बनाए गए फंदे से लटकता मिला। अतुल ने बताया कि बीएलओ और कोविड टीकाकरण की ड्यूटी से अनिल परेशान था। इसके कारण उसने जान दे दी। वह अविवाहित था। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed