फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hardoi police sub inspector suspended and take charge again before 24 hours

हरदोई: चंद घंटे में बहाल हुए निलंबित चौकी प्रभारी, पहले एसपी फिर डीएम ने निलंबन आदेश निरस्त किया

Mon, 12 Aug 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Aug 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
hardoi police sub inspector suspended and take charge again before 24 hours
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में लखनऊ चुंगी के निकट रविवार रात छुट्टा जानवर सड़क पर मिलने पर डीएम पुलकित खरे द्वारा निलंबित किए गए मंडी चौकी प्रभारी संजय कुमार शर्मा की कुछ घंटों के बाद सोमवार सुबह ही बहाली हो गई। सोमवार सुबह एसपी आलोक प्रियदर्शी ने चौकी प्रभारी के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही डीएम ने भी अपना आदेश रद्द करने संबंधी पत्र जारी जारी कर दिया। बाद में डीएम और एसपी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर चौकी प्रभारी को कड़ी चेतावनी देकर निलंबन आदेश निरस्त करने की आधिकारिक जानकारी भी दी। सोमवार सुबह पुलिस और मीडिया कर्मियों के संयुक्त व्हाट्स एप ग्रु्प पर एसपी का संदेश जारी हुआ।
विज्ञापन


लिखा था कि रविवार रात संजय शर्मा के निलंबन का आदेश जो कि डीएम ने जारी किया था, को वापस ले लिया गया है। जनपद में पुलिस के प्रशासनिक मुखिया होने के नाते वह संजय शर्मा और सभी पुलिस कर्मियों के साथ हैं। इसके कुछ समय बाद डीएम ने सरकारी रिकॉ़र्ड के स्तर पर संजय शर्मा का निलंबन आदेश निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 2:15 दो बजे डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें बताया गया कि मुख्य मार्ग पर यातायात की सुगम व्यवस्था रखना शासन की प्राथमिकता है। 11 अगस्त की शाम लखनऊ चुंगी से नवीन सब्जी मंडी तक यातायात व्यवस्था बाधित होने के कारण संजय शर्मा को निलंबित किया गया था। इस निलंबन को वापस ले लिया गया है और संजय शर्मा को कड़ी चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed