फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Panchayat Chunav 2021: bjp district convenor resigns

Panchayat Chunav: हरदोई में पत्नी की चुनाव ड्यूटी नहीं कटी तो भाजपा जिला संयोजक ने दिया इस्तीफा

Wed, 14 Apr 2021 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Apr 2021 08:44 PM IST
सार

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अनुराग शुक्ला ने फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड करने के साथ ही एक पोस्ट भी लिखी।

विज्ञापन
Hardoi Panchayat Chunav 2021: bjp district convenor resigns
भाजपा जिला संयोजक डॉ. अनुराग शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अनुराग शुक्ला ने पंचायत चुनाव में पत्नी की ड्यूटी नहीं कटने से नाराज होकर बुधवार को पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फेसबुक पर उन्होंने अपना वीडियो अपलोड करने के साथ ही एक पोस्ट भी लिखी।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा मिलने की बात से इनकार करते हुए कहा कि इस्तीफा मिलेगा तब निर्णय किया जाएगा। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अनुराग शुक्ला ने सोशल मीडिया पर की गई पेास्ट में बताया कि वह एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगी है। घर में दस साल का बेटा और दो साल की बेटी है। उनका दावा है कि चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किए।  जिलाध्यक्ष से भी मदद मांगी, लेकिन ड्यूटी नहीं कटी। इससे नाराज होकर उन्होंने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा का कहना है कि भाजपाई होने का मतलब यह नहीं है कि चुनाव में ड्यूटी नहीं करेेंगे या फिर नियम कानून नहीं मानेंगे। चुनाव में प्रशासन ने जिसको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाना चाहिए। इस्तीफा मिलने की बात से उन्होंने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed