फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Major Pankaj Pandey dies after falling into a ditch to save his partner, accident in Arunachal Pradesh

हरदोई: साथी को बचाने में खाई में गिरकर मेजर पंकज पांडे की मौत, अरुणाचल प्रदेश में हादसा

Sat, 24 Jul 2021 05:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Jul 2021 05:37 AM IST
सार

हरदोई से सटे महोलिया शिवपार निवासी व्यवसायी अवधेश पांडे के बड़े बेटे पंकज पांडे सेना में मेजर थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश के तंबौला में थी।

विज्ञापन
Hardoi: Major Pankaj Pandey dies after falling into a ditch to save his partner, accident in Arunachal Pradesh
(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साथी को बचाने में खाई में गिरे मेजर ने गुरुवार देर रात गुवाहाटी के हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मेजर की मौत की खबर आते ही उनके घर व जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ असम के लेखापानी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


हरदोई से सटे महोलिया शिवपार निवासी व्यवसायी अवधेश पांडे के बड़े बेटे पंकज पांडे सेना में मेजर थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश के तंबौला में थी। अवधेश ने बताया कि 19 जुलाई की दोपहर एक हादसे में पंकज को गंभीर चोटें आने की सूचना फोन पर मिली तो छोटे बेटे आशीष के साथ गुवाहाटी हॉस्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पंकज की रेजीमेंट बी सिख के अधिकारियों ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 15 हजार फीट पर ड्यूटी के दौरान एक साथी खाई में गिर रहा था, उसे बचाने का प्रयास कर रहे पंकज भी साथी के साथ खाई में गिर गए। काफी देर के प्रयास के बाद दोनों को निकाला गया। पंकज के सिर से लेकर गर्दन तक गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को गुवाहाटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां साथी तो खतरे से बाहर है, लेकिन पंकज ने दम तोड़ दिया। भाई आशीष ने बताया कि पंकज के शव को सैन्य सम्मान के साथ मुख्य यूनिट असम लेखापानी में शनिवार की सुबह गार्ड आफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद उनका वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed