{"_id":"5ebffd828ebc3e905329024d","slug":"hardoi-in-domestic-discord-a-young-man-shot-himself-with-a-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घरेलू कलह में युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, घायल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घरेलू कलह में युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, घायल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
Sat, 16 May 2020 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 May 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबरपुर में शनिवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक युवक ने तमंचे से अपनी दाहिनी कोख पर गोली मार ली। घायल को उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। ग्राम बाबरपुर निवासी गोविंद शुक्ला (35) पुत्र विमलचंद्र उर्फ मौधू गांव में ही खेती करते हैं। गोविंद शनिवार की दोपहर अपने घर में ही थे। इसी दौरान उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आने पर परिजन पहुंचे तो वह लहुलूहान हालत में जमीन पर पड़े मिले।
पास ही एक तमंचा भी पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी पर ग्राम भगवंतपुर स्थित ससुराल से गोविंद का साला सनी मौके पर पहुंच गया। उसने घटना की जानकारी पाली पुलिस को देने के साथ ही निजी साधन से उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पिता के साथ संपत्ति के बटवारे को लेकर कुछ विवाद होने और इसके बाद घटना होने की जानकारी मिली है। परिजनों की तरफ से कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। गोविंद के घर के निकट से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और उसके फंसा खोखा भी बरामद कर लिया है।